Ad

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार

बिहार सरकार ने रबी रथ महाभियान शुरू कर किसानों को योजनाओं के बारे में बताने का कार्य शुरू कर दिया

बिहार सरकार ने रबी रथ महाभियान शुरू कर किसानों को योजनाओं के बारे में बताने का कार्य शुरू कर दिया

बिहार सरकार ने किसानों की बेहतरी के लिए राज्य में रबी रथ महाभियान यात्रा (Rabi Rath Mahabhiyan) की शुरुआत करदी है। इसके माध्यम से किसानों को उनके हित में जारी की गयीं सभी कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया जायेगा, जिससे की योजनाओं से किसान कुछ लाभ उठा सकें। बतादें कि किसान अनविज्ञता के कारण बहुत सारी योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। रबी रथ महाभियान के जरिये किसानों को अवशेषों के प्रबंधन के बारे में भी समाधान व सुझाव दिए जायेंगे। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार (Nitish Kumar) द्वारा की गयी यह पहल किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित होगी साथ ही बिहार सरकार के द्वारा किसानों के लिए बनायी गयी लाभकारी योजनाओं के बारे में भी पता चलेगा।
माननीय मुख्यमंत्री नितीश कुमार के कर-कमलों द्वारा प्रचार रथों को हरी झण्डी दिखाकर रबी महाभियान 2022 शुभारंभ 
के फेसबुक वीडियो पोस्ट को देखने के लिए यहां क्लिक करें : https://www.facebook.com/watch/?v=3183992215246674

रबी रथ महाभियान का मुख्य उद्देश्य क्या है ?

रबी रथ महाभियान बिहार सरकार द्वारा किसानों के हित में उठाया गया सराहनीय कार्य है, जिसके माध्यम से किसानों को फसल की सुरक्षा एवं संरक्षण से लेकर कृषि की आधुनिक एवं बेहतरीन तकनीकों के बारे में बताया जायेगा। साथ ही, आजकल पराली से होने वाले प्रदूषण को रोकने के लिए किसानों को पराली अवशेष के प्रबंधन के सन्दर्भ में समझाया जायेगा। बिहार राज्य सरकार किसानों के हित में निरंतर कुछ न कुछ कार्य करती आयी है एवं रबी रथ महाभियान से सरकार अपनी कृषि सम्बंधित योजनाओं को प्रत्येक किसान तक पहुँचाने के लिए रबी रथ को बिहार के हर एक गली कूचे गाँव मोहल्ला कस्बा तक पहुँचा रही है।


ये भी पढ़ें: कृषि लोन लेने के लिए किसानों को नहीं होगी ज्यादा दिक्कत, रबी की फसल होगी जबरदस्त

रबी रथ महाभियान से किसानों को कितना लाभ मिलेगा ?

रबी रथ महाभियान से किसानों को फसल करने की आधुनिक एवं लाभदायक तकनीक जैसे शेड नेट फार्मिंग इत्यादि हॉर्टिकल्चर तकनीकों को अपनाने से होने वाले लाभ के सन्दर्भ में सम्पूर्ण जानकारी प्रदान की जाएगी। सरकार द्वारा इन तकनीकों को बढ़ावा देने के लिए किसानों को कितना अनुदान मिलेगा इस बारे में भी किसानों को सूचित किया जायेगा। किसानों को समस्त फायदेमंद योजनाओं के बारे में बताया जायेगा। इसके साथ साथ किसान अपनी फसल सम्बंधित किसी भी समस्या को बताकर उसके समाधान का सुझाव ले सकते हैं।

बिहार में किसान चौपाल कब से प्रारम्भ होगी ?

बिहार सरकार राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में किसान चौपाल लगाने जा रही है, जिसमें एल ई डी स्क्रीन (LED Screen) लगी गाड़ी के माध्यम से किसानों को फसल एवं अवशेष प्रबंधन (Crop Residue Management) सम्बंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। साथ ही, किसानों को फसल की आधुनिक किस्मों के बारे में बताया जाएगा एवं उनकी समस्याओं का भी समाधान दिया जायेगा। सरकार द्वारा किसान की उन्नति के लिए बनाई गयीं सभी योजनाओं के बारे में भी अवगत किया जायेगा और उनका किस प्रकार लाभ प्राप्त करना है, इसके बारे में भी किसानों को सम्पूर्ण जानकारी दी जाएगी।
बिहार सरकार छठ पूजा से पहले देगी सूखा से प्रभावित किसान परिवार को ३५०० रुपये की आर्थिक सहायता

बिहार सरकार छठ पूजा से पहले देगी सूखा से प्रभावित किसान परिवार को ३५०० रुपये की आर्थिक सहायता

छठ पूजा से पूर्व बिहार सरकार ने सूखाग्रस्त परिवारों की 500 करोड़ रुपये धनराशि देकर सहायता करने का बिगुल बजा दिया है। सूखाग्रस्त प्रत्येक किसान परिवारों को 3500 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैय्या कराई जाएगी। देश व प्रदेश अत्यधिक बारिश, सूखा एवं बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बहुत प्रभावित हुआ है, जिसकी वजह से किसानों की आजीविका को खतरा और बहुत नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। किसानों की करोड़ों रुपये की फसल चौपट हो चुकी है। मूसलाधार बारिश के कारण किसानों को हुए बेहद नुकसान से राहत दिलाने के लिए बिहार सरकार आर्थिक सहायता कर रही है। उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, सहित समस्त राज्य सरकारें फसल मुआवजा एवं केंद्र की योजनाओं के चलते किसानों को बीमा की धनराशि प्रदान करने में सहायता कर रही हैं। इसी क्रम में बिहार सरकार भी किसानों की सहायता के लिए कदम उठा रही है। बिहार के मुख्यमंत्री ने सूखाग्रस्त किसानों की मदद करने का एलान किया है। बिहार राज्य के मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर एवं भूमिगत स्तर पर घूमकर फसल में हुई हानि का मुआयना किया था। बिहार के समस्त जनपदों की जमीनी सच्चाई को देखा है, जिसके अंतर्गत 11 जनपद ऐसे हैं , जो कि काफी हद तक सूखाग्रस्त हो चुके हैं। सभी जनपदों का मुआयना करने के उपरांत जनपदों की 937 पंचायतों को गंभीर रूप से सूखाग्रस्त माना गया है।


ये भी पढ़ें: बिहार सरकार ने रबी रथ महाभियान शुरू कर किसानों को योजनाओं के बारे में बताने का कार्य शुरू कर दिया

बिहार सरकार देगी हर सूखाग्रस्त किसान परिवार को 3500 रुपये की आर्थिक सहायता

बिहार सरकार द्वारा प्रत्येक सूखाग्रस्त परिवार को 3500 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैय्या कराई जायेगी। इसी के चलते राज्य सरकार ने 500 करोड़ रुपये की धनराशि डाल दी है। बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने समस्त जनपदों के डीएम एवं सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि छठ पूजा से पूर्व किसी भी हालत में सूखाग्रस्त किसान परिवारों के खाते में आर्थिक सहायता की धनराशि शीघ्रता से पहुँच जानी चाहिए, जिसके लिए सम्बंधित अधिकारी एवं कर्मचारी सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। बिहार राज्य के मुख्यमत्री नीतीश कुमार जी का सख्त आदेश है कि कोई भी पीड़ित किसान आर्थिक सहायता से वंचित नहीं रहना चाहिए। किसान द्वारा किसी भी प्रकार की शिकायत होने के उपरांत सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

तमिलनाडू राज्य सरकार द्वारा 481 करोड़ की किसानों को दी गयी आर्थिक सहायता

तमिलनाडू राज्य सरकार द्वारा 4.43 लाख किसानों को 481 करोड़ रुपये की किसानों को आर्थिक सहायता दी गयी है। पत्रकारों के माध्यम से बताया गया है कि तमिलनाडु राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा साल 2021-22 के लिए तमिलनाडु के 4.43 लाख पीड़ित किसानों की फसल सुरक्षा के लिए 481 करोड़ रुपये धनराशि का फसल बीमा क्लेम पारित हो चुका है। साथ ही राज्य के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन द्वारा प्रारंभिक वित्त वर्ष के लिए फसल बीमा योजना को राज्य अनुदान के तहत 2,057 करोड़ रुपये की धनराशि प्रदान की है। राज्य सरकार साल 2021- 22 में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों की भरपूर सहायता करने का कार्य कर रही है। राज्य सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक सहायता करने से किसानों को काफी हद तक राहत मिलेगी एवं राज्य की अर्थव्यवस्था भी अच्छी होगी।